VIDEO –रिसॉर्ट संचालक की पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा,मीडिया से बदसलूकी माइक आईडी फेंकी ! रिजॉर्ट में घंटों हुआ हंगामा ,कार्रवाई अधूरी छोड़ लौटी प्रशासनिक टीम !!

डेस्क खबर ../ शासकीय जमीन पर कथित अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को उस वक्त भारी हंगामे और विरोध का सामना करना पड़ा, जब दलबल और जेसीबी के साथ कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारी कामोदा बिहार रिजॉर्ट में उलझ गए। इस दौरान मामला लगभग 48 डिसमिल सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण से जुड़ा बताया जा रहा है। इस दौरान रिसॉर्ट की संचालिका की पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला ।मीडिया कर्मियों के तीखे सवालों पर भड़की संचालिका ने इस दौरान भड़क कर मीडिया कर्मियों की आईडी भी फेक दी ।
जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने 1 अप्रैल को रिजॉर्ट संचालक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था। निर्धारित समय गुजरने के बाद जब राजस्व विभाग की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, तो मौके पर गहमागहमी और तनाव का माहौल बन गया।
सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई जब एसडीएम वन सिंह से मीडिया बाइट लिए जाने के दौरान होटल मालिक की पत्नी ने कथित रूप से मीडिया कर्मियों के साथ बदसलूकी के बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल बुलाने के निर्देश देने पड़े। करीब 6 घंटे तक विवाद और बहस चलती रही, लेकिन आखिरकार प्रशासनिक टीम बिना अतिक्रमण हटाए ही वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि रिजॉर्ट संचालक को दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है।
इस पूरे मामले के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गरीबों के छोटे-छोटे मकानों पर तुरंत बुलडोजर चलाने वाला प्रशासन रसूखदारों के सामने नरम क्यों पड़ जाता है?
टीम के बिना कार्यवाही के दबाव में वापिस लौटना के बाद सवाल उठ रहे है ,क्या कानून सबके लिए बराबर है, या फिर प्रभाव और पहुंच के आधार पर कार्रवाई की दिशा बदल जाती है?