
डेस्क खबर बिलासपुर../शहर में गुंडागर्दी इस कदर हावी हो चुकी है की राह चलते बिल्डरों को धमकाया जा रहा है। पैसों की अवैध उगाही के लिए पूर्व सरपंच इस तरह के कृत्य को अंजाम तक पहुंचा रहे हैं। ताजा मामला परसदा क्षेत्र से सामने आया है जहां पूर्व सरपंच संतराम धृत लहरे पर बिल्डर लक्ष्मी नारायण गुप्ता से मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप लगे हैं। रोज की तरह गुरुवार को बिल्डर लक्ष्मी नारायण गुप्ता अपने बेटे अम्बरीश गुप्ता के साथ पर सदा स्थित अपनी साइट पर जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर उन्हें पूर्व सरपंच संतराम ने रुकवाया और पहले तो पैसों की मांग की गई। जब बिल्डर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने पैसे देने से मना किया तब उनके साथ धक्का मुक्की की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण गुप्ता के साथ मारपीट भी की गई है। संतराम ने बिल्डर लक्ष्मी नारायण गुप्ता को कहा कि वह अपने क्षेत्र में पैसे नहीं देने पर काम नहीं करने देंगे। लिहाजा इसकी शिकायत सकरी थाने में कर दी गई है। लेकिन अभी तक फिलहाल संतराम के खिलाफ जुर्म दर्ज नहीं किया गया है। संतराम ने लक्ष्मी नारायण गुप्ता को धमकाया है कि वह भाजपा संगठन से जुड़े हैं और उनकी कर में बीजेपी का मोनो लगा है इसके कारण कोई भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हाथ नहीं डालेगा। पद लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से भी इस पूरे मामले की शिकायत कर दी है।

