डेस्क खबर

जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश या अफवाह, प्रशासन ने कहा—कोई साक्ष्य नहीं मिला ! फिर धुएं के गुबार का क्या है सच .??



डेस्क खबर ../ जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर धुआं उठने की सूचना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। शुरुआती स्तर पर चार्टर प्लेन क्रैश की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच के दौरान इस तरह की किसी भी घटना के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।

सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें किसी ने भी विस्फोट जैसी कोई आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की। इससे प्लेन क्रैश की आशंका और कमजोर हो गई है।



स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है, ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या प्रमाण को नजरअंदाज न किया जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल घबराने जैसी कोई स्थिति नहीं है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। वही मीडिया में जानकारी देते हुए कलेक्टर रोहित व्यास  ने कहा कि अक्सर गर्मी के चलते जंगलों में लगी आग को वन विभाग बुझाता है और वन विभाग इस पर सतत निगरानी रखा हुआ है कुल मिलाकर अभी तक प्लेन क्रैश होने की खबर अफवाह है ।

error: Content is protected !!