डेस्क खबरबिलासपुर

शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा अनावरण का वीडियो किया सोशल मीडिया में वायरल ,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर दर्ज हुई FIR ! टी एस सिंहदेव के बयान से राजनैतिक भूचाल !!



आकाश प्रधान की कलम से

डेस्क खबर ../ सरगुजा में शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण को लेकर सियासत गरमा गई है। दरअसल, 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रतिमा का आधिकारिक अनावरण प्रस्तावित था। लेकिन कार्यक्रम से एक रात पहले ही विकल झा ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पर प्रतिमा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्वयं अनावरण कर दिया। इतना ही नहीं कांग्रेसी नेता ने पूरे नजारे को रिकार्ड करते हुए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया था । अचानक युवा कांग्रेसी नेता के इस कृत्य के बाद बड़ा बवाल मचा हुआ था औरनगर निगम के सहायक अभियंता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। उन पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, भड़काऊ बयान देने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप लगाए गए हैं।



इस कदम के बाद मामला तूल पकड़ गया और राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई। घटना के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंह देव ने भी प्रतिमा स्थल पहुंचकर माल्यार्पण किया और कहा कि युवा अक्सर भावनाओं में बह जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विकल झा जिस उद्देश्य से आए थे, उससे आगे बढ़ते नजर आए। इशारों इशारे में टी एस बाबा ने निगम के पैसों पर बीजेपी के प्रचार का पेमेंट करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग भी की है



इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन और राजनीति के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है  वहीं, प्रतिमा अनावरण को लेकर शुरू हुआ विवाद अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। जिसके बाद एक बार फिर सरगुजा की धरती से उपजा विवाद आने वाले दिनों में एक बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है ।

error: Content is protected !!