थाने के अंदर महिला पुलिसकर्मी ने मंडल महामंत्री को जड़ा थप्पड़ … मोबाइल में घटना हुई रिकॉर्ड !
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दी SP का पुतला दहन करने की चेतावनी .!!




डेस्क खबर भिलाई./ पुराने मारपीट विवाद को लेकर भिलाई में भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद गहरा गया। महिला पुलिसकर्मी नेहा भास्कर पर कार्यकर्ता को थाने के अंदर थप्पड़ मारने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-6 और भिलाई नगर थाने में विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना से जुड़ा कुछ सेकेंडो का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें आरोप लगाए जा रहे है कि महिला पुलिसकर्मी ने अधिकारियों की मौजूदगी में थप्पड़ जड़ा और मोबाइल में छीन लिया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह के मुताबिक, पुराने मारपीट मामले में पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ता TI और CSP से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी दौरान मंडल महामंत्री वासु शर्मा वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि तभी महिला पुलिसकर्मी ने उनका मोबाइल छीन लिया और थप्पड़ मार दिया।
घटना के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए महिला पुलिसकर्मी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर SP का पुतला दहन करने की चेतावनी दी।
पुलिस ने बातचीत से सुलझाया मामला वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच थाने में बहस हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
