डेस्क खबर

प्राथमिक स्कूल में मासूम बच्चों से ढुलवाया जा रहा पानी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप , शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल .!!



डेस्क खबर :-छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा के मंदिर में ही नन्हे बच्चों से पानी ढुलवाने का काम कराया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मामला बलौदा क्षेत्र के जनपद प्राथमिक शाला करमा का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे स्कूली बच्चे सिर पर पानी से भरे बर्तन उठाकर स्कूल परिसर में चलते नजर आ रहे हैं। कुछ बच्चे बाल्टियों में पानी भरकर स्कूल के कार्यालय तक ले जाते भी दिख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान स्कूल की प्रधानपाठिका भी मौके पर मौजूद थीं, इसके बावजूद बच्चों से इस तरह का काम कराया जा रहा था।शिक्षा के मंदिर में बच्चों से इस प्रकार का श्रम कराए जाने को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे काम कराया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है।वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इस मामले पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और अब सभी की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और बच्चों के भविष्य से जुड़े इस गंभीर मामले में प्रशासन कब तक कदम उठाता

error: Content is protected !!