जांजगीर-चांपाडेस्क खबर

अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह की मेहनत रंग लाई 12 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्यों को मिली मंजूरी.।


डेस्क खबर ../ जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में विकास कार्यों को बड़ी सौगात मिली है। अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह के लगातार प्रयासों के चलते क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए करोड़ों रुपए की स्वीकृति मिली है। जानकारी के मुताबिक अर्जुनी-रसेड़ा एनएच-49 चौक से कोटमी सुनार तक सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण के लिए डीएमएफ मद से 7 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसके अलावा मेन रोड बोकरेल से घाटादेही सड़क के लिए 4 करोड़ रुपए और बलौदा से नवापारा (ब) सड़क के लिए 93 लाख रुपए की स्वीकृति भी दी गई है। इस तरह कुल मिलाकर करीब 12 करोड़ रुपए से अधिक की राशि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मंजूर हुई है। विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आने वाले समय में इन सड़कों के आगे विस्तार के लिए भी पहल की जाएगी।सड़क निर्माण और सुधार कार्यों से जहां आवागमन सुगम होगा, वहीं क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!