डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर में बर्ड फ्लू के बीच बड़ी लापरवाही, रेलवे स्टेशन पर खुलेआम पहुंची चूजों की खेप.! वीडियो आया सामने ,जिला प्रशासन को नहीं लगी भनक ।




डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच प्रशासनिक लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक ओर जहां जिला प्रशासन पोल्ट्री कारोबार पर सख्ती दिखाते हुए चिकन दुकानों को बंद करा रहा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में खुलेआम चूजों की सप्लाई जारी है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े करती है, बल्कि संक्रमण फैलने के खतरे को भी बढ़ा रही है। रविवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में चूजों की खेप पहुंची। जानकारी के मुताबिक ये चूजे दिल्ली से मंगाए गए थे। हैरानी की बात यह है कि स्टेशन पर इन्हें बिना किसी विशेष जांच या रोक-टोक के उतार लिया गया। इस दौरान न तो स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर आई और न ही किसी तरह की निगरानी व्यवस्था दिखाई दी। बताया जा रहा है कि चूजों कि खेप दिल्ली से आने वाली ट्रेन के माध्यम से बिलासपुर पहुंची है जो कि बिलासपुर स्टेशन में आज करीब दोपहर 1 बजे पहुंची थी । मिली जानकारी के अनुसार इस चूजों कि खेप को बिलासपुर के अलग अलग क्षेत्रों के खपाया जाएगा।



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बड़ी मात्रा में चूजों को खुले में उतारा जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह बिना जांच के चूजों की आवाजाही बर्ड फ्लू जैसे संक्रमण को तेजी से फैलाने का कारण बन सकती है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस सप्लाई की जानकारी प्रशासन को थी या फिर यह निगरानी में बड़ी चूक का मामला है। अगर प्रशासन पहले से अवगत था, तो रोकथाम के उचित कदम क्यों नहीं उठाए गए? और यदि जानकारी नहीं थी, तो निगरानी व्यवस्था कितनी कमजोर है, यह साफ झलकता है। अब देखना होगा कि इस लापरवाही पर प्रशासन जिम्मेदारों पर क्या कार्यवाही करता है और भविष्य में इस तरह की लापरवाही को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है ताकि संक्रमण के खतरे को रोका जा सके ।

error: Content is protected !!