डेस्क खबर

केंद्रीय जेल में रसूखदार कैदी को VIP ट्रीटमेंट! नियमों की खुली धज्जियां, दो प्रहरी निलंबित.! वीडियो हुआ वायरल ,जेल सुरक्षा पर उठे सवाल .!!



डेस्क खबर../ प्रदेश की जेलों के अंदर vip सुविधाओं की बात अक्सर चर्चा में रहती है ,ऐसा ही एक मामला  अंबिकापुर की सेंट्रल जेल में एक कैदी को विशेष सुविधाएं देने  सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जांच में खुलासा हुआ कि हत्या के आरोप में आजीवन सजा काट रहे मनेंद्रगढ़ निवासी गुरुबक्श नामक  कैदी को जेल नियमों के विपरीत मोबाइल फोन, घर का बना खाना और मिनरल वाटर तक उपलब्ध कराया जा रहा था। इतना ही नहीं, डॉक्टर द्वारा गंभीर बीमारी का सर्टिफिकेट जारी कर उसे अस्पताल वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसके परिजनों को अटेंडेंट बनाकर साथ रहने की अनुमति भी दे दी गई थी।



मामले की शिकायत मिलने पर जेल सुपरिटेंडेंट अक्षय सिंह राजपूत ने अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल वार्ड का ताला खुला मिला और कई नियमों का उल्लंघन उजागर हुआ। इसके बाद तत्काल प्रभाव से कैदी को दी जा रही सभी विशेष सुविधाओं पर रोक लगा दी गई। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना के बाद जेल प्रबंधन की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इस खुलासे के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे है कि क्या सिर्फ इसके लिए प्रहरी ही जिम्मेदार है या फिर ..??


जेलो के अंदर से बाहर आए कैदी भी बताते है कि जेल के अंदर सुविधाओं के नाम पर मोटी रकम की जाती है और इसके बदले जेलो के अंदर नशे से लेकर घर की हर सुविधा मुहैया करवाई जाती है । और यह सब जेल अधीक्षक और खूंखार कैदियों की मिलीभगत से चलता रहता है लेकिन उसके बाद भी जेलो के अंदर यह सिलसिला बेखौफ संचालित होता है । लेकिन कार्यवाही सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों पर होती है जबकि इसके लिए असली जिम्मेदार उच्च अधिकारी होते है ।

error: Content is protected !!