कोरबाडेस्क खबर

शराब पीने से रोका तो भड़के युवक… सिक्योरिटी गार्ड को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, अनंत इमैजिन सोसाइटी में हंगामा , सीसीटीवी में कैद हुई घटना



डेस्क खबर कोरबा ./ शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित अनंत इमैजिन सोसाइटी परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कुछ युवकों ने सुरक्षा गार्ड पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि गार्ड ने परिसर के अंदर शराब पीने से मना किया, जिससे नाराज युवकों ने उस पर जमकर मारपीट कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बहस हुई, फिर देखते ही देखते मामला हिंसा में बदल गया। युवकों ने गार्ड को घेरकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। यह पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें देखा जा सकता है कि युवक ने किस तरह सिक्यूरिटी गार्ड को दौड़ा दौड़ा कर पीटा।




स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं हुई तो इस तरह की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!