डेस्क खबरबिलासपुर

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, ‘सत्तारूढ़ दल हिस्ट्रीशीटरों से दबा रहे आवाज, सनातन को भीतर से खतरा’! योगी नहीं है असली हिंदू ,यूजीसी कानून को बताया हिंदुओं को बाटने वाला कानून !!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर बिलासपुर./ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सत्तारूढ़ पार्टियों पर तीखा हमला बोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की आवाज को दबाने के लिए हिस्ट्रीशीटरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब वे गौ रक्षा जैसे मुद्दों को उठाते हैं, तब सत्तारूढ़ दल असहज हो जाते हैं, क्योंकि वे खुद इस दिशा में ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं हैं।



शंकराचार्य ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने लंबे समय तक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है और इसी कारण उनकी बातों का असर जनता पर पड़ता है। यही वजह है कि उनकी आवाज को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि सनातन धर्म आज बाहरी ताकतों से नहीं, बल्कि भीतर घुल-मिल रहे “कालनेमियों” से खतरे में है।



उत्तर प्रदेश की राजनीति पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां की नीयत केवल वोट हासिल करने की है, न कि हिंदुओं के हित में काम करने की। सवर्ण यूजीसी कानून को लेकर भी उन्होंने कड़ा विरोध जताया और इसे हिंदुओं को बांटने वाला तथा राष्ट्रद्रोही कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस कानून का किसी भी परिस्थिति में क्रियान्वयन नहीं होना चाहिए।



इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी सीधा हमला बोला। शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें 40 दिनों का समय दिया गया था, लेकिन वे खुद को साबित नहीं कर पाए। इस आधार पर उन्होंने यह दावा किया कि योगी आदित्यनाथ “असली हिंदू” नहीं हैं।  शंकराचार्य के इस बयान के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, और एक बार वे अपने बयान से सुर्खियों में आ गए है ।

error: Content is protected !!