डेस्क खबरबिलासपुर

बाइक स्टंटबाजों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी, चार युवक गिरफ्तार..सोशल मीडिया में वायरल हुआ था खतरनाक स्टंट करते हुए युवकों का वीडियो .!!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर बिलासपुर./  शहर के सरकंडा क्षेत्र में सड़क पर स्टंट करने वाले युवकों की करतूत अब उन्हें भारी पड़ गई। बाइक पर खतरनाक स्टंट कर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में युवक तेज रफ्तार में व्हीली, ज़िगज़ैग ड्राइविंग बाइक दौड़ाते नज़र आ रहे थे। यह सब बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा था। जिसके चलते अपनी जान के साथ ये अन्य लोगों की जान भी खतरे में डाल रहे थे । वीडियो मुक्तिधाम चौक के आसपास का बताया जा रहा है ।


जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, सरकंडा पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने आर्यन, तन्मय, मिहिर और दीपांशु नाम के युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की है। पुलिस ने उनकी बाइक जब्त कर दी है और चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने कहा कि इस तरह के स्टंट न केवल खुद की जान को खतरे में डालते हैं, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। सरकंडा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाकर प्रचार करने की बजाय तुरंत सूचना पुलिस को दें।

error: Content is protected !!