डेस्क खबरबिलासपुर

व्यापार विहार में 8 लाख की उठाईगिरी, बैग लेकर फरार हुआ अज्ञात बदमाश, जांच में जुटी तारबहार पुलिस, SSP ने खुद संभाली कमान ! सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात !

Ads



डेस्क खबर बिलासपुर../  शहर के व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र व्यापार विहार क्षेत्र की छोटी पार्किंग के पास अनाज व्यापारी से बड़ी उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरे कृष्ण ट्रेडर्स के संचालक दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने दुकान का शटर गिराने के बाद करीब 8 लाख रुपये से भरा बैग अपनी कार में रख दिया था। इसी दौरान मौका देखकर अज्ञात बदमाश कार के पास पहुंचा और बैग लेकर फरार हो गया। व्यापारी की सूचना पर तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Rajnesh Singh भी खुद मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आसपास के व्यापारियों और लोगों से भी पूछताछ कर रही है।


उठाईगिरी की सूचना मिलते ही तारबहार और एसीसीयू पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। वही इस तरह लाखों रु की उठाईगिरी की वारदात के बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।

error: Content is protected !!