डेस्क खबरबिलासपुर

सरकंडा में मामूली विवाद पर मारपीट, महिला समेत दो पर लाठी-डंडों से हमला; CCTV फुटेज हुआ वायरल ,एक आरोपी गिरफ्तार बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी !

Ads



डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है जहां भूकंप अटल आवास के पास पुराने विवाद की लेकर मामूली गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद अचानक मारपीट का रूप ले लिया  । आरोप है कि युवकों के एक समूह ने एक महिला और एक अधेड़ व्यक्ति को घेरकर उन पर लाठी-डंडों, लात और मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान युवकों ने जमकर उत्पात भी मचाया जिसके कारण क्षेत्र में दहशत फैल गई । मामले की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बाकी फरार  आरोपियों को तलाश में पुलिस सरगर्मी से जुटी हुई है ।


घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग हस्तक्षेप करने से बचते दिखाई देते हैं।


पीड़ित पक्ष की शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया और बाकी फरार आरोपियों की पातासाजी के लिए पुलिस जुटी हुई है । घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अतिरिक्त पेट्रोलिंग की जा रही है और इलाके में बदमाशों  की धरपकड़  के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगे ।

error: Content is protected !!