डेस्क खबर

दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने , रिंग रोड में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत .! सीसीटीवी में कैद हुई घटना .!!



डेस्क खबर ../ शहर में तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अंबिकापुर के रिंग रोड नमना कला के पास शनिवार को मृतक बाइक चालक मार्केट से सामान लेकर अपने घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान डिवाइडर के बीच से दूसरी रोड में जाने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रक की चपेट में बाइक सवार आ गया और उसकी मौके पर ही दुखद मौत हो गई । हालांकि किसी हादसे की आशंका से ट्रक चालक ने गाड़ी को रोका भी लेकिन फिर अचानक ट्रक आगे बढ़ा दी और बाइक सवार पिछले चक्के की चपेट में आ गया  यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ट्रक तेज गति में था और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।



हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में रिंग रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!