जांजगीर-चांपाडेस्क खबर

छत्तीसगढ़ में ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ की शुरुआत  जांजगीर-चांपा का पहला एनकाउंटर, लूट गिरोह ध्वस्त.! ऑपरेशन का live वीडियो आया सामने ।



डेस्क खबर ../ जांजगीर-चांपा जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले संगठित लूट गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जिले का पहला पुलिस एनकाउंटर सामने आया, जिसमें कट्टा से फायरिंग करने वाले एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़े गए हैं।
एसपी विजय कुमार पांडेय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “कानून से ऊपर कोई नहीं है। अपराधियों के खिलाफ सख्त और आक्रामक कार्रवाई जारी रहेगी।” वही पुलिस गोली से घायल बदमाश पुलिस से रहम की भीख मांगता नजर आया ।



दरअसल, 27 और 29 जनवरी की दरम्यानी रात थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत 5 अलग-अलग स्थानों पर लूटपाट और बेरहमी से मारपीट की घटनाएं हुई थीं। इन वारदातों में कुल 13 लोग घायल हुए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है और वे बिलासपुर व रायपुर के अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि एक युवक कोमा में है।



जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के अपराध पैटर्न का खुलासा किया। आरोपी सुनसान और अंधेरे रास्तों पर मोटरसाइकिलों से घूमते थे, राहगीरों को रोककर सिर पर प्राणघातक वार करते, फिर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने संगठित रूप से अपराध करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, लोहे के पाइप, डंडे, बेल्ट, मोटरसाइकिल, स्कूटी, मोबाइल फोन और नगद राशि सहित कुल ₹4.09 लाख की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जांजगीर पुलिस की इस कार्यवाही से बदमाशों में खौफ मचा हुआ है ।यह कार्रवाई न सिर्फ अपराधियों के लिए सख्त संदेश है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत करती है।

error: Content is protected !!