प्रेम प्रसंग को लेकर बीच सड़क भिड़ीं दो युवतियां, हाईवोल्टेज ड्रामा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


डेस्क खबर ../ अंबिकापुर शहर के रिंग रोड पर प्रेम प्रसंग को लेकर युवतियों के बीच हुई मारपीट का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला । मामला बुधवार का बताया जा रहा है जब एक युवक को लेकर दो युवतियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खुलेआम मारपीट तक पहुंच गया। शहर के रिंग रोड क्षेत्र में दिनदहाड़े युवतियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और बीच सड़क जमकर लात-घूंसे चले। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है, जिसमें दोनों पक्ष एक ही युवक को लेकर आमने-सामने आ गए।
घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक हाईप्रोफाइल ड्रामा चलता रहा। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, वहीं कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन गुस्से में आई युवतियां किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। मारपीट के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया। हालांकि खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।