वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का कांग्रेस पर बड़ा आरोप ! कांग्रेस ने मुसलमानों को आतंकवादी बनाने का किया सिर्फ काम ! प्रदेश की राजनीति में मचेगा बवाल .??


डेस्क खबर ../ रायपुर में वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने एक तीखा राजनीतिक बयान देते हुए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है । सलीम राज ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक मुसलमानों को मुख्यधारा से जोड़ने के बजाय उन्हें देश की एकता से दूर रखने का काम किया। उनके अनुसार, कांग्रेस की राजनीति ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और समाज के भीतर भ्रम व असुरक्षा की भावना पैदा की। सलीम राज ने कांग्रेस पार्टी पर मुसलमानों को आतंकवादी बनाने के गंभीर आरोप भी लगाए है । उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी देश में कोई संधिग्ध या आपत्तिजनक गतिविधि सामने आती है, तो कांग्रेस के कुछ नेता आतंकवाद से जुड़े लोगों को “भाईजान” या “चाचा” जैसे शब्दों से संबोधित करने का काम करते है
वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस की नीतियों ने राष्ट्रहित के बजाय तुष्टिकरण को प्राथमिकता दी, जिससे समाज में विभाजन बढ़ा। इसके विपरीत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रवाद की समर्थक बताते हुए कहा कि भाजपा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है। सलीम राज के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज़ हो सकती है। जिसके चलते प्रदेश में राजनैतिक बवाल मचना तय माना जा रहा है ।