अवैध शराब बेचते हुए भाजपा नेता गिरफ्तार.! सोशल मीडिया प्रभारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,राजनैतिक गलियारों में हलचल .!!


डेस्क खबर ./ राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ की गई ताजा पुलिस कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। इस कार्रवाई में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी को अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। वही बीजेपी से जुड़े होने के कारण पार्टी की भी फजीहत हो रही है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम राजाखुज्जी में पुलिस को मुखबिर से अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से राजीव गिरी गोस्वामी उर्फ राजू गिरी गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 69 पाव देशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त था और स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायतें भी सामने आ रही थीं। लेकिन राजनैतिक दबाव के चलते शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही थी

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह संदेश गया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल या पद से जुड़े हों। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जिले में अवैध शराब, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, मामले के सामने आने के बाद भाजपा संगठन में भी आंतरिक स्तर पर चर्चा का माहौल बन गया है जबकि विपक्षी पूरे मामले में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा कर रहे है ।