डेस्क खबरमुंगेली

स्कूली छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए— “हमें चाहिए कलम व पट्टी, नहीं चाहिए दारू भट्टी”।  सरकारी शराब दुकान के विरोध में स्कूली छात्राओं और ग्रामीणों ने जताया आक्रोश .!!
शराबी युवकों ने की थी छेड़खानी .!!

Ads



डेस्क खबर ../ मुंगेली जिले के देवरहट स्थित सरकारी शराब दुकान के विरोध में आज स्कूली छात्राओं और ग्रामीणों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बताया गया है कि शनिवार को इसी दुकान के पास से गुजर रही कुछ स्कूली छात्राओं के साथ शराब के नशे में धुत युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और ग्रामीण शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो मनचले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था ।


हरनाचाका गांव से ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकालते हुए देवरहट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारे लगाए— “हमें चाहिए कलम व पट्टी, नहीं चाहिए दारू भट्टी”। छात्राओं ने कहा कि शराब दुकान की वजह से अक्सर उन्हें असुरक्षित माहौल का सामना करना पड़ता है और आए दिन नशेड़ी युवक छेड़खानी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक शराब दुकान बंद नहीं होगी, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ।

error: Content is protected !!