डेस्क खबर

हाईस्कूल के पीटीआई का विवादित वीडियो वायरल, शराब और जुए की बात कबूली .! शिक्षा अधिकारी ने कार्यवाही का दिया भरोसा .!!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर ../ गौरेला विकासखंड के जोगीसार हाईस्कूल में पदस्थ पीटीआई उत्तम सिंह पैकरा इन दिनों एक विवादित वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में पीटीआई खुद यह स्वीकार करते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपने गांव मिठू नवागांव के देवारी बाजार में पूरी रात जुआ खेला और करीब 10 हजार रुपये की शराब का सेवन किया। वीडियो में वह नशे में होने की बात भी खुलकर मान रहे हैं।जब वीडियो में मौजूद व्यक्ति ने उनसे पूछा कि एक शिक्षक होकर ऐसे कृत्य क्या शोभा देते हैं, तो उनका जवाब और भी चौंकाने वाला था। उन्होंने दावा किया कि “रातभर जिन लोगों के साथ शराब पी, वे भी शिक्षक ही हैं।” इस बयान से पूरे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रों को अनुशासन और संस्कार सिखाने वाले शिक्षक ही यदि नशे और जुए में लिप्त हों, तो शिक्षा की गुणवत्ता का जिम्मेदार कौन?


ग्रामीणों का कहना है कि उत्तम सिंह पैकरा की यह हरकत नई नहीं है। उन पर पहले भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचने के आरोप लगते रहे हैं। अभिभावक और स्थानीय लोग लंबे समय से इस शिक्षक की हरकतों से परेशान हैं और अब वीडियो सामने आने के बाद आक्रोश और भी बढ़ गया है।



इधर, मामले में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कहा है कि यदि शिक्षक द्वारा ऐसा कृत्य किया गया है, तो यह गंभीर अनुशासनहीनता है। शिक्षक को नोटिस जारी कर तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पूरे प्रकरण पर जेडी से चर्चा कर आगे की कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

error: Content is protected !!