डेस्क खबरबिलासपुर

नगर पालिक निगम बिलासपुर की सामान्य सभा में बेजा कब्जा मुद्दे पर हंगामा, 7 कांग्रेसियो पर सिविल लाइन थाने में  FIR.!! हंगामे का वीडियो आया सामने , 85 दिनों से गरीबों के धरना प्रदर्शन में नहीं पहुंचे बीजेपी नेता .??



डेस्क खबर ./ बिलासपुर में नगर पालिक निगम की सामान्य सभा उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गई, जब लिंगियाडीह में 175 से अधिक बेजा कब्जा हटाने का मुद्दा गरमा गया। सभा स्थल लखीराम ऑडिटोरियम के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। वार्ड क्रमांक 47 के रहवासी पिछले 84 दिनों से धरना पर बैठे हैं और उनकी मांग है कि जिन्हें हटाया गया है, उनका पुनर्वास उसी स्थान पर किया जाए। जबकि सालों से काबिज रहवासियों को को हटाकर निगम प्रशासन उस जगह पर काम्पलेक्स बना कर सैकड़ो परिवार को बेघर करने की मुहिम में जुटा हुआ है जबकि निगम के फैसले के खिलाफ गरीब रहवासी लगातार आंदोलन कर बीजेपी की इस नीति का विरोध करते हुए धरने में बैठे हुए है । लेकिन बीजेपी के किसी विधायक और नेता ने उनसे अब तक मुलाकात तक नहीं की है उल्टे कांग्रेस पर इस मामले में राजनीति करने का आरोप लगाकर गरीबों की बस्ती उजाड़ने में आमदा है ।



सामान्य सभा के दौरान वार्ड पार्षद दिलीप पाटिल ने यह मुद्दा सदन में उठाया, जिस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध जताया। आरोप-प्रत्यारोप और नारेबाजी के बीच स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी।



इधर, सभा के बाहर चक्का जाम और प्रदर्शन के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के शहर व ग्रामीण अध्यक्ष समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाना में रास्ता रोकने और बलवा की धाराओं के तहत मामला कायम किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस मामले में बिलासपुर कांग्रेस शहर और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री , सिद्धांशु मिश्रा ,पार्षद दिलीप पाटिल , अर्पित केशरवानी , रंजीत सहित कुल 7 कांग्रेसियों के खिलाफ गरीबों के हक के लड़ने के खिलाफ किए गए बवाल पर fir दर्ज की गई है हालांकि सभी धाराएं मुचलके वाली लगाई गई है m

error: Content is protected !!