डेस्क खबर

रिश्तेदार आरक्षक पर 19 लाख की ठगी का आरोप ! CSP के दबाव पर महिला को जेल भेजने के लगे आरोप ! पीड़िता ने आईजी सरगुजा से लगाई न्याय की गुहार, सुनाई पूरी अपनी आपबीती .!!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



आकाश प्रधान की कलम से
डेस्क खबर अंबिकापुर। शहर में एक महिला ने अपने ही रिश्तेदार और पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक पर लाखों रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता अनुपमा सिंह ने आरोप लगाया कि आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह ने जमीन में निवेश कराने के नाम पर उनसे 30 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन अब तक पूरी रकम वापस नहीं की गई।



पीड़िता के अनुसार आरक्षक ने तीन माह के भीतर पैसे लौटाने का वादा किया था। शुरुआत में उसने करीब 11 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में वापस भी किए, लेकिन इसके बाद शेष 19 लाख रुपये नहीं लौटाए। महिला का कहना है कि इस बात को लेकर जब उसने पैसे की मांग की तो आरक्षक ने अपने पद और वर्दी का दुरुपयोग करते हुए उल्टा पीड़िता और उसके साथियों के खिलाफ गांधीनगर थाना में मामला दर्ज करा दिया।



पीड़िता का कहना है कि चुकी आरक्षक सीएसपी का ड्राइवर है इसलिए सीएसपी के दबाव के कारण उल्टा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया ।पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में उसे जेल भी भेजा गया था, जहां से वह जमानत पर बाहर आई है। जेल से रिहा होने के बाद अब पीड़िता ने सरगुजा आईजी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है।महिला ने आईजी सरगुजा को ज्ञापन सौंपते हुए आरक्षक प्रवीण प्रताप सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही अपने आरोपों के समर्थन में कुछ व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी प्रस्तुत किए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।

error: Content is protected !!