डेस्क खबर

सरकारी शराब दुकान में बीयर के केन पर फर्जी स्टिकर लगाने का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल.! भूपेश बघेल ने किया ट्वीट ! पूछे सरकार से सवाल !!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर छत्तीसगढ़ ../सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सरकारी प्रीमियम शराब दुकान में बीयर के केन पर कथित रूप से फर्जी रैपर या स्टिकर चिपकाकर ग्राहकों को ठगने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि “गोल्डन बर्ड” नाम की बीयर केन पर “सेवन हिल्स” ब्रांड का स्टिकर चिपकाया जा रहा है और इसके बाद उसे ज्यादा कीमत पर बेचा जा रहा है। इस मामले का जुड़ा वीडियो भी शेयर करते हुए किसी युवक ने आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है ।

वीडियो में दावा किया गया है कि जिस बीयर की वास्तविक कीमत लगभग 130 से 140 रुपये है, उसे 160 से 200 रुपये तक में ग्राहकों को बेचा जा रहा है। इससे ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। खास बात यह भी बताई जा रही है कि जिस ब्रांड की बिक्री करीब दो महीने पहले रोक दी गई थी, वही बीयर कथित तौर पर सरकारी दुकान में धड़ल्ले से बिक रही है।


मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गर्मा गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो साझा करते हुए आबकारी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में कमीशन और सेटिंग का बड़ा खेल चल रहा है।

हालांकि इस वायरल वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले के सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है। और आबकारी विभाग का क्या जवाब आता है ।

error: Content is protected !!