डेस्क खबर

छत्तीसगढ में भीषण सड़क हादसा , ट्रक से टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़े 5 की मौत, 4 गंभीर घायल..! हादसे का खौफनाक मंजर आया सामने इलाके में शोक .!!



डेस्क खबर ../ कांकेर जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर-जबलपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो (CG 07 AM 2839) और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग किसी निजी कार्य से जा रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बोलेरो चालक, तीन शिक्षिकाएं और एक अन्य व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

error: Content is protected !!