VIDEO –त्रिवेणी संगम में मौत से खेल ! फेमस होने के लिए उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर युवक ने बनाई रील ।।


डेस्क खबर . सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए गरियाबंद जिले के राजिम से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां त्रिवेणी संगम स्थित एनीकेट के ऊपर से पानी का तेज बहाव हो रहा है। इसी बीच एक युवक सोशल मीडिया पर पॉपुलैरिटी पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाकर वीडियो बनाता नजर आया। गंगरेल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद त्रिवेणी संगम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिसके कारण एनीकेट के ऊपर पानी खतरनाक तरीके से उफन रहा है। लेकिन युवक अपनी सन
वायरल हो रहे वीडियो में युवक तेज बहाव के बीच खड़े होकर रील शूट करता दिखाई देता है। प्रशासन द्वारा बार-बार सावधानी बरतने की अपील के बावजूद इस तरह की लापरवाह हरकतें लगातार सामने आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि इस खतरनाक स्टंट को रोकने के लिए मौके पर किसी भी तरह की सुरक्षा व्यवस्था या प्रशासनिक रोकटोक नहीं की गई। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है ।