डेस्क खबर

VIDEO –सूर्या मॉल में पुलिस की दबिश, हाई प्रोफाइल युवक, युवतियां में नशे में आई नजर .! पुलिस की दबिश से खुला रंगीन रातों का खेल .!



डेस्क खबर ../  देर रात सूर्या मॉल स्थित लिज़्ट्रोमेनिया पब में पुलिस की टीम ने दबिश देकर नशे का खेल उजागर किया। बताया जा रहा है कि पब के अंदर देर रात शराब और नशे की पार्टी चल रही थी, जिसमें युवक-युवतियां शामिल थे। समय सीमा के बाद भी दरवाजे बंद कर पार्टी जारी थी। पुलिस को जब नशे के इस खेल की जानकारी लगी तो तत्काल पुलिस ने पब में छापामार कार्यवाही की जिसके चलते हड़कंप मच गया और नशे में धुत युवतियां , युवक कैमरे में मुंह छुपाते नजर आए ।


भिलाई पुलिस की अचानक एंट्री से पब में अफरा-तफरी मच गई। रेड में कई युवक-युवतियां पकड़े गए, जिनमें से अधिकांश हाई प्रोफाइल परिवारों से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें और संदिग्ध सामग्री भी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, पब का लाइसेंस किराए पर लेकर संचालित किया जा रहा था और खुलेआम नशा परोसा जा रहा था। यह पब पहले भी नियम उल्लंघन और नशे की गतिविधियों के चलते सील हो चुका है, लेकिन एक बार फिर यहां रंगीन रातों का खेल सामने आया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून के खिलाफ हैं बल्कि समाज के युवाओं के लिए खतरे की घंटी भी हैं। फिलहाल पुलिस ने पब संचालक पर कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!