डेस्क खबर

कन्या छात्रावास में नियमविरुद्ध निवास का मामला: अधीक्षिका के पति का वीडियो वायरल,बना चर्चा का विषय



डेस्क खबर ../ बलरामपुर ज़िले के वाड्रफनगर ब्लॉक अंतर्गत पशुपतिपुर कन्या आश्रम छात्रावास से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्रावास की अधीक्षिका के पति का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें छात्रावास परिसर में निवास करते हुए देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अधीक्षिका के पति लक्षनधारी सिंह, जो शासकीय हाई स्कूल पण्डरी में पदस्थ हैं, लंबे समय से छात्रावास में रह रहे हैं।



नियमों के अनुसार कन्या छात्रावास में केवल छात्राएं और अधीक्षिका को ही रहने की अनुमति होती है। किसी भी बाहरी व्यक्ति या पुरुष का यहां ठहरना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद अधीक्षिका के पति के स्थायी रूप से छात्रावास में रहने से ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।



ग्रामीणों का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह मामला गंभीर है और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से अधीक्षिका और उनके पति पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और जिला प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

error: Content is protected !!