
डेस्क खबर बिलासपुर../ बिलासपुर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित VIP इलाके शहर के बीचों-बीच नेहरू चौक के पास स्थित राजेश्वर राव कोन्हेर गार्डन इन दिनों संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है । Vip इलाके में इलाके में स्थित इस सार्वजनिक स्थल पर कुछ महिलाओं और युवतियों द्वारा कथित तौर पर जिस्मफरोशी के लिए ग्राहकों से संपर्क किए जाने की बात सामने आई है, जिससे सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का असल सच जानने के लिए एक मीडियाकर्मी ने एक युवती का स्टिंग ऑपरेशन भी किया है ,जिसमें दावा किया जा रहा है कि जिस्मफरोशी के लिए युवती उससे लड़कियां दिलाने के एवज में 1500 से लेकर 2000 रु लेकर लड़की मुहैया करवाने की बात कहती नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक युवती ऑटो से उतर कर स्कूटी सवार युवक के साथ जाती भी नजर आ रही है ।
मौके पर पहुंची टीम ने पाया कि गार्डन के आसपास कुछ महिलाएं चेहरा ढंककर ऑटो में बैठी थीं, जबकि कुछ आने-जाने वालों पर नजर रख रही थीं। बातचीत के दौरान यह जानकारी सामने आई कि सेवाओं के लिए 1 घंटे के हिसाब से 1500 से 2000 रुपये तक की मांग की जा रही है। साथ ही स्थान और अन्य सुविधाओं के आधार पर अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाता है। मोलभाव के बाद रेट में बदलाव की बात भी कही गई है ! स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया जा रहा है कि ये युवतियां बाहरी क्षेत्रों से आकर यह पढ़ाई कर रही है ,खर्चा निकालने के लिए इस तरह का अनैतिक पार्ट टाइम जाब कर रही है ।हालांकि इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है । बातचीत में यह भी संकेत मिले कि जरूरत पड़ने पर अन्य महिलाओं के विकल्प भी उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे किसी संगठित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि इस इलाके में पिछले कई समय से इस तरह की अवैध गतिविधियों की शिकायत पुलिस को भी मिलती रहती है और शिकायतों के बाद पुलिस ने मुहिम चलाकर कुछ महिलाओं और युवतियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की थी लेकिन उसके बाद भी यह धंधा बेरोटक बिना किसी भय के चल रहा है । जिसके चलते इलाके में रहने वाले सभ्य समाज के लोगों में भी आक्रोश बना रहता है लेकिन .??
फिलहाल, लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कदम उठाने की मांग की है, ताकि सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और गरिमा बनी रह सके।