डेस्क खबर

रघुनाथनगर के स्कूल में दूषित पानी मामले पर प्रशासन सख्त, जांच में नहीं मिला पीलिया का प्रमाण



डेस्क खबर ../बलरामपुर– रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में बच्चों के दूषित पानी पीने की शिकायत पर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में पीलिया जैसी किसी गंभीर बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है।


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, केवल 2-4 बच्चे सामान्य मौसमी बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं, जिनका इलाज उनके घर पर ही चल रहा है। किसी भी बच्चे की स्थिति गंभीर नहीं है।



विद्यालय में स्वच्छता और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। बीईओ ने बताया कि पानी की टंकी की सफाई भी कराई गई है ताकि भविष्य में ऐसी कोई स्थिति उत्पन्न न हो।


वहीं, मामले को लेकर कुछ शिक्षकों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर भी प्रशासन सक्रिय हो गया है। इन शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित न हों, सभी आवश्यक कदम उठाए जा चुके हैं।

error: Content is protected !!