डेस्क खबरबिलासपुर

बिलासपुर के न्यू जनता अस्पताल में 200 रुपए का विवाद, बिल भुगतान को लेकर मरीज ने लहराया चाकू, अस्पताल में की तोड़फोड़,  आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज ! देखिए VIDEO पढ़िए पूरी खबर ..



डेस्क खबर बिलासपुर./ तिफरा स्थित न्यू जनता अस्पताल में ₹200 का विवाद इतना बढ़ गया कि मरीज ने ड्रेसिंग कराने के बाद बिल भुगतान नहीं करने की बात पर चाकू निकाल लिया। नर्स और गार्डों को धमकाया गया। अस्पताल में तोड़फोड़ की गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।  कुछ कर्मचारी पत्थरबाजी से घायल हो गए मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बोरी फैक्ट्री के पास तिफरा निवासी नारायण मिश्रा न्यू जनता अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंनेb शिकायत में बताया कि 15 जून की रात वह अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान रात करीब 12.20 बजे दो युवक इलाज कराने अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के बाद दोनों युवक बिल भुगतान को लेकर अस्पताल के कर्मचारियों वाशु और प्रियंका से विवाद करने लगे। अस्पताल परिसर में बढ़ते विवाद को देखकर गार्ड नारायण मिश्रा ने दोनों को समझाने और बहस बंद करने के लिए कहा। शिकायत के अनुसार गार्ड की बात सुनकर दोनों युवक भड़क गए और गालियां देने लगे। आरोप है कि उन्होंने अपने पास रखा धारदार चाकू निकाल लिया और उसे लहराते हुए गार्ड को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों अस्पताल से बाहर निकल गए। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!