डेस्क खबर

सोशल मीडिया में फेमस होने के चक्कर में युवक ने बोतल से बनाया हुक्का,!!  गांजा पीते वीडियो हुआ  वायरल….!!



डेस्क खबर बl./ सोशल मीडिया का क्रेज युवाओं के बीच दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। लाइक्स, फॉलोअर्स और फेमस होने की चाहत में कई युवा बिना सोचे-समझे कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं। ताजा मामला सरगुजा जिले के अंबिकापुर से सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी हरकत से सभी को हैरान कर दिया।

वायरल वीडियो और मिली जानकारी के अनुसार,अंबिकापुर निवासी सूरज सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक प्लास्टिक की पानी की बोतल में छेद कर उसमें चिलम लगाते हुए दिखाई दे रहा है। युवक ने बोतल को देसी हुक्के का रूप दिया और उसके सहारे गांजा पीते हुए खुद का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।



यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया।  मामला सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि इस तरह खुलेआम नशे का प्रचार करने वाले युवक पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी। फिलहाल, पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया में फेमस होने के लिए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।

error: Content is protected !!