

अजय राय की कलम से
डेस्क खबर कोरबा – शहर के सबसे व्यस्त निहारिका मुख्य मार्ग पर युवकों द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। चलती कार के ऊपर चढ़कर और खिड़की से बाहर लटककर रील बनाते हुए कुछ युवक जानलेवा स्टंट करते नजर आए। सिविल लाइन इलाके में खतरनाक स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो भी किसी राहगीर ने बना के सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया
बताया जा रहा है कि युवक चलती कार की छत पर खड़े होकर स्टंट कर रहे थे, वहीं कुछ अन्य युवक कार की खिड़की से आधे बाहर निकलकर वीडियो बना रहे थे। यह सब कुछ मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े किया गया, जिससे न सिर्फ युवकों की जान खतरे में थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकती थी ।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कार चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक स्टंट करने वाले युवकों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर कोरबा जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ दिन पहले बालको क्षेत्र के काफ़ी प्वाइंट रोड पर भी एक इलेक्ट्रिक ऑटो में इसी तरह स्टंट करते युवकों का वीडियो वायरल हुआ था।