झीरम घाटी घटना पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा बयान और सनसनीखेज आरोप ..! आखिर किसने करवाई थी कांग्रेसी नेताओं की हत्या .बाबा ने किया चौंकाने वाला खुलासा ..??


डेस्क खबर . झीरम घाटी नक्सली हमले को 12 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने इस दर्दनाक घटना को लेकर बड़ा और सनसनीखेज बयान दिया। उन्होंने कहा कि “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि झीरम घाटी की यह घटना कोई नक्सली हमला नहीं था, बल्कि कांग्रेस नेताओं की हत्या के लिए रचा गया एक सुनियोजित षडयंत्र था।”
टीएस सिंहदेव ने कहा कि घटना स्थल पर स्वर्गीय नंदकुमार पटेल का नाम पूछा जा रहा था, जिससे साफ होता है कि उन्हें निशाना बनाकर यह हमला किया गया। उनका दावा है कि इस हमले के पीछे वे लोग थे जो कांग्रेस की चुनावी जीत नहीं देखना चाहते थे। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि परिवर्तन यात्रा के प्रभारी होने के बावजूद उन्हें NIA ने पूछताछ के लिए क्यों नहीं बुलाया। टीएस सिंहदेव ने जांच समिति के सामने भी यह बात रखी थी कि यह हमला राजनीतिक था, न कि नक्सली। झीरम घाटी कांड को लेकर उनका यह बयान एक बार फिर इस मामले को राजनीतिक बहस के केंद्र में ले आया है।