पुलिस विभाग में बड़ा घोटाला, प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप..! मुखबिर को आरक्षक बनाने के लिए लाखों रु. ! फर्जी आदेश पत्र से विभाग मे मचा हड़कंप..!!


डेस्क खबर../ मुखबिर को पुलिस विभाग मे आरक्षक बनाने के नाम नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है ।कवर्धा जिले के प्रधान आरक्षक पर यह पूरा आरोप लगाया गया है । मुखबिर ने पुलिस विभाग में बड़े घोटाले का खुलासा करते हुए प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी पर तीन लोगो से पुलिस विभाग मे नौकरी के नाम पर पांच-पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी देने के नाम पर फर्जी नियुक्ति आदेश थमा दिए गए।

पीड़ित सैनिकों ने इस संबंध में सिटी कोतवाली कवर्धा में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई बहादुर सिंह को दी, लेकिन बदले में उन्हें धोखा मिला। अब वे न्याय की गुहार लगा रहे हैं और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले ने पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं।