डेस्क खबर
दो दंतैल हाथियों ने ग्रामीणों को दौड़ाया, चिंघाड़ते हाथियों को देख जान बचा के भागे ग्रामीण..! देखिये हाथियों के गुस्से का वीडियो..!


डेस्क खबर../ बालोद वन परिक्षेत्र से विचरण करते हुए दो दंतैल हाथी आज तड़के सुबह दल्लीराजहरा शहर में प्रवेश कर गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 4:30 बजे ये दोनों हाथी राजहरा शहर के घोड़ा मंदिर के पीछे घूमते हुए देखे गए। घटना के दौरान हाथी दास गैरेज के पास पहुंचे, जहाँ उन्होंने चिंघाड़ते हुए तीन राहगीरों को दौड़ा लिया। अचानक हुए इस हमले से घबराकर तीनों राहगीर अपना बैग छोड़कर जान बचाकर भाग निकले और बाल बाल उनकी जान बची।
इसके बाद हाथी कैम्प नंबर एक के नाले में उतरकर डड़सेना पुलिया होते हुए पास की पहाड़ी की ओर चले गए। फिलहाल वन विभाग की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग की ओर से लगातार गश्त की जा रही है और स्थानीय लोगों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है।