रिश्वतखोर पटवारी का वीडियो डिलीट करने पटवारी संघ के अध्यक्ष ने बनाया दबाब…. डिलीट नही करने पर ग्रामीणों पर झूठी रिपोर्ट करवाने का लगा आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत…!


डेस्क खबर../ पटवारी संघ के अध्यक्ष ने रिश्वतखोर पटवारी साथी का वायरल वीडियो डिलीट करने का ग्रामीणों पर दबाब बनाया और जब वीडियो डिलीट करने से ग्रामीणों ने इंकार कर दिया तो पटवारी संघ के अध्यक्ष ने बदले की नियत से ग्रामीणों पर थाने मे झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी। जिसके बाद महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पेंड्रावन के चार दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर पटवारियों की शिकायत करते हुए रिश्वतखोर वीडियो का वायरल वीडियो सौपा
ग्रामीणों के अनुसार पेंड्रावन के पटवारी विनय पटेल ने उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पंड्रीपानी के पटवारी विजय प्रभाकर का एक साल पुराना वीडियो भी कलेक्टर को सौंपा गया, जिसमें वे खसरा व बी-वन दस्तावेज देने के एवज में 500 रुपये रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से पटवारी के हाथ में 500 रुपये का नोट दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विनय पटेल पटवारी संघ के अध्यक्ष हैं और रिश्वत का वीडियो डिलीट करने का दबाव बना रहे हैं। वे अपने हल्के में नहीं आते और राजस्व मामलों को लटकाते हैं। पहले भी ग्रामीणों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद पटवारी ने ग्रामीणों पर झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कलेक्टर ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी कि आरोप सही हैं या नहीं।