छत्तीसगढ़बिलासपुर

न्यायधानी में बढ रहा है अपराध का ग्राफ!
अपराधियो को मिला हुआ है राजनैतिक संरक्षण!
सरकंडा थाने में जमकर हुआ प्रदर्शन!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर।सरकण्डा थाने का घेराव करते हुए भाजयुमो उत्तर मंडल अध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर शहर में लगातार आपराधिक गतिविधियां बढ़ गयी है।

बिलासपुर को लोग न्यायधानी के नाम से जानते थे। लेकिन विगत कुछ सालों से बिलासपुर में लगातार अपराध बढ़ रहे है। अब लोग बिलासपुर को
अपराधधानी के नाम से जानने लगे हैं,जिसमें बिलासपुर शहर के सरकंडा थाना में विगत 6 माह में सबसे ज्यादा 746 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

अपराधी पूरे बेख़ौफ़ होकर जुर्म कर रहे हैं,लेकिन पुलिस अपराधियों पर रोक लगाने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। बिलासपुर में लगातार बढ़ रहे जमीन कब्जे, मारपीट,चंदा वसूली, गुंडागर्दी,चोरी के अपराध बिना किसी राजनैतिक संरक्षण के मुमकिन नहीं है।

error: Content is protected !!