डेस्क खबर

महादेव बेटिंग ऐप मामला: CBI ने भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज की FIR…!
छत्तीसगढ़ की राजनीति मे मची हलचल.. भूपेश बने आरोपी नंबर 6…!



डेस्क खबर नई दिल्ली/रायपुर – लंबी जांच और छापेमारी के बाद केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में बघेल को आरोपी नंबर 6 के रूप में नामित किया गया है। सीबीआई की एफआईआर में कुल 21 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल प्रमुख हैं।
सीबीआई ने इस मामले की जांच के सिलसिले में हाल ही में देशभर में 60 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान महादेव बेटिंग ऐप के संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं।
महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप को एक अवैध सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के रूप में देखा जा रहा है, जिसका संचालन दुबई से किया जाता है। इस ऐप के जरिए कथित तौर पर करोड़ों रुपये के काले धन को सफेद करने और अवैध तरीके से सट्टेबाजी को बढ़ावा देने के आरोप हैं।


सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, भूपेश बघेल पर आरोप है कि उन्होंने महादेव बेटिंग ऐप के संचालन में मदद की और चुनावी फंडिंग के लिए अवैध धन प्राप्त किया। हालांकि, बघेल ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है।
सीबीआई इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों से पूछताछ कर सकती है। वहीं, इस एफआईआर के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।


हाल ही में सीबीआई ने देशभर में भूपेश बघेल समेत तमाम आरोपियों के 60 लोकेशन्स पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी कई राजनेता, नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ की गई थी। यह छापेमारी छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता और दिल्ली में की गई थी। इस दौरान कई राजनेताओं, वरिष्ठ नौकरशाहों, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के प्रमुख पदाधिकारियों और अन्य निजी व्यक्तियों के परिसरों पर तलाशी ली गई थी।
सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल विदेश में बैठकर बेटिंग एप चलाते हैं। इन पर आरोप है कि रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर बेटिंग एप से कुल आय का कुछ हिस्सा छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारीयों और राजनेताओं को बतौर प्रोटेक्शन मनी देते थे।

error: Content is protected !!