छत्तीसगढ़डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ पुलिस सवालों के घेरे मे, ,आरोपियों का सिर मुंडवाने पर पुलिस की कार्यवाही पर सवाल..!
न्याय से पहले सजा देने पर मचा बवाल..!



डेस्क खबर…/ छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले मे भोरमदेव महोत्सव के दौरान हुए उपद्रव को लेकर कबीरधाम पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, और आरोपियों का लेकआधा सिर मुंडवाकर वीडियो जारी कर दिया।  पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे है की किस कानून के तहत आरोपियों को अपमानजनक दंड दिया गया ।आरोपियों को भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया, लेकिन इस धारा में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है सर मुंडवाने का कोई प्रावधान भी नही है ऐसे मे  दोष साबित हुए बिना सार्वजनिक अपमान करने का अधिकार पुलिस को किसने दिया? सवाल यह भी है की यदि कोर्ट ने इन्हे रिहा कर दिया तो इस अपमान का जबाब कौन देगा.?



कानून का स्पष्ट प्रावधान है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सबूतों के आधार पर न्याय होना चाहिए, लेकिन कबीरधाम पुलिस का “न्याय से पहले सजा” देने का तरीका कानून के दायरे से बाहर जाता है। यह पहली बार नहीं है जब कबीरधाम पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। इससे पहले लोहारीडीह घटना के बाद जेल में एक आरोपी की मौत पर भी पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे।

error: Content is protected !!