

डेस्क खबर…/ छत्तीसगढ़ प्रदेश के धमतरी के नगरी ब्लॉक में एक महिला ने एक बार में ही चार बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं। ये मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। डाक्टरो की माने तो प्रदेश मे ऐसे मामले नही के बराबर है जबकि देश के मणिपुर और केरल राज्य मे जुड़वा बच्चो के ना पर रिकार्ड है l इस बच्चो के जन्म से परिवार मे खुशी और जश्न का माहौल है और बच्चे और माँ स्वस्थ्य बताये जा रहे है l
वीडियो
संतान के लिए तरस रहे थे माता-पिता
नगरी ब्लॉक के लक्ष्मी नेताम और नंदेश्वर नेताम की शादी को चार साल हो चुके थे, लेकिन संतान की कोई खुशखबरी नहीं मिल रही थी। गर्भधारण की कई कोशिशों के बाद भी लक्ष्मी का गर्भ नहीं ठहर पा रहा था। एक बार गर्भ ठहरने पर भी दुर्भाग्यवश मिसकैरेज हो गया। इसके बाद दंपति ने डॉक्टर की सलाह पर उपचार शुरू किया, जिसके बाद अब उन्हें एक साथ चार संतान का सुख मिला है।
समय से पहले कराना पड़ा प्रसव
पहले लक्ष्मी को नगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोनोग्राफी में गर्भ में चार बच्चे होने का पता चला। इस दौरान लक्ष्मी का ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उन्हें धमतरी के उपाध्याय नर्सिंग होम में रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए समय से दो माह पहले यानी सात माह के गर्भ में ही सुरक्षित प्रसव कराया।
शिशुओं का स्वास्थ्य नाजुक
चारों नवजात कमजोर हैं और उनका वजन सामान्य से कम है। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण उन्हें गहन चिकित्सा में सी-पैप मशीन के जरिए देखभाल में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि मां और बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ होने में अभी समय लगेगा।
प्राकृतिक रूप से हुआ चमत्कारिक प्रसव
नंदेश्वर नेताम पेशे से मजदूर हैं, जबकि लक्ष्मी सिलाई का काम करती हैं। डॉक्टरों ने इस घटना को चमत्कारिक बताते हुए कहा कि आमतौर पर ऐसे मामलों में आईवीएफ तकनीक के जरिए एक साथ कई बच्चे होते हैं, लेकिन लक्ष्मी का यह प्रसव पूरी तरह प्राकृतिक रूप से हुआ है। छत्तीसगढ़ में इस तरह के मामले बेहद दुर्लभ हैं।