छत्तीसगढ़डेस्क खबर

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर भूपेश बघेल का बड़ा बयान…!
मुख्यमंत्री निष्क्रिय, अदृश्य शक्ति कर रही काम – भूपेश…..निकाय चुनाव मे कांग्रेस की हार के लिए बीजेपी को बताया जिम्मेदार …l



डेस्क खबर अंबिकापुर./ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सरगुजा दौरे के दौरान नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनाव परिणामों को असंतोषजनक बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया। भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम किया और यहां तक कि मतदाताओं को धमकी दी गई कि यदि वे कांग्रेस को वोट देंगे तो उन्हें ‘महतारी वंदन योजना’ की राशि नहीं मिलेगी। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया


इसके अलावा, भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यों में निष्क्रिय हैं और छत्तीसगढ़ में कोई “अदृश्य शक्ति” सरकार चला रही है। बघेल ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। इतना ही नही प्रदेश मे खुल रहे पावर प्लांट के चलते किसानो और जनता को होने वाले नुकसान पर भी भूपेश ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की l

error: Content is protected !!