डेस्क खबरबिलासपुर

मरवाही में कांग्रेस का परचम लहराया,  कांग्रेस की डूबती नैया  लगी पार , जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कब्जा..!
क्या जीत से मिली कांग्रेस को संजीवनी बूटी ..??

अरविंद सिंह पेंड्रा
डेस्क खबर..बिलासपुर / मरवाही…./ कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले मरवाही क्षेत्र में कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज की है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की मधु बाबा गुप्ता ने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और जनसंपर्क के बलबूते जीत हासिल की थी, अब जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस की जानकी खुसरो ने बाजी मार ली है।


छोटे से ग्राम झिरना पोड़ी से ताल्लुक रखने वाली जानकी खुसरो ने कांग्रेस का झंडा बुलंद करते हुए जनपद अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने अपनी स्थिति मजबूत की है, जहां ग्राम मेडुका के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद जायसवाल ने जीत दर्ज की। मरवाही, जिसे कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है, वहां पार्टी लगातार अपनी साख बचाने और जनता का विश्वास जीतने में सफल हो रही है। इस जीत ने यह साबित कर दिया है कि मरवाही की जनता अब भी कांग्रेस के साथ खड़ी है और विकास कार्यों के लिए कांग्रेस पर भरोसा जताती है। मधु बाबा गुप्ता और जानकी खुसरो की इस शानदार जीत ने कांग्रेस की डूबती नैया को मरवाही में पार लगाने का काम किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है और आने वाले चुनावों में इसे बरकरार रखने की रणनीति तैयार की जा रही है और इस जीत को कांग्रेस के लिए संजीवीनी बूटी बता रहे है।

error: Content is protected !!