डेस्क खबर

हादसे के बाद जागा प्रशासन, खबर मे लिया संज्ञान..!
सुबह से लेकर रात तक भारी वाहनो के प्रवेश की आवाजाही की मनाही, कलेक्टर ने जारी किया फरमान.।

अरविंद सिंह पेंड्रा
गौरेला पेंड्रा मरवाही ./ लगातार हो रहे सड़क हादसो मे हो रही मौतों की खबरों को जिला कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए बड़ा और कडा फरमान जारी किया है । जारी आदेश मे जिला दंडाधिकारी  लीना कमलेश मंडावी ने नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा की स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक दोनों नगरी क्षेत्रों से गुजरने वाली भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही अंतर्गत नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा में सघन आबादी व भीड़-भाड़ होने से आए दिन दुर्घटना की संभावना एवं जाम की स्थिति बनी रहती है। अतः नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा से गुजरने वाली भारी वाहनों के प्रवेश को प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक आगामी आदेश पर्यंत प्रतिबंधित किया जाता है। अब देखना होगा की कलेक्टर के इस फरमान को अधिकारी कितनी गंभीरता से लेते है ताकि होने वाली मौतों के आंकड़ो का ग्राफ गिराया जा सके और लोगो के जीवन को बचाया जा सके। कलेक्टर के इस पहल की जिले मे प्रशंसा भी की जा रही है।

आदेश की कापी

error: Content is protected !!