छत्तीसगढ़डेस्क खबर

मेयर के बेटे ने सड़क पर केक काटकर बनाया जन्मदिन…
महापौर मीनल चौबे  ने जनता से मांगी माफी, तो कांग्रेस ने उठाये सवाल.. ।
वीडियो हुआ वायरल .मुख्य सचिव के आदेश की उड़ी धज्जिया…



डेस्क खबर..छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के आदेश की धज्जिया उड़ाते हुए रायपुर की नवनिर्वाचित महापोर मीनल चौबे के बेटे ने बीच सड़क मे केक काटकर अपना जन्मदिन  बनाया। जिसके वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है।

मेयर के बेटे का बीच सड़क जन्मदिन मनाने का मामला का मामला आते ही पूर्व कांग्रेसी विधायक विकास उपाध्याय ने बयान जारी करते हुए कहा की आम आदमी पर पुलिस और प्रशासन इस तरह के कृत्य पर कार्यवाही करती रही है…*
पिछले दिनों यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष का जन्मदिन मनाते हुए उपाध्यक्ष समेत १० यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जेल गए थे…निश्चित तौर पर उनका कृत्य भी गलत था…*राजा हो या रंक नियम सबके लिए बराबर होते है…**पुलिस को इस मामले में भी संज्ञान लेकर जरूर कार्यवाही करनी चाहिए..।




वही रायपुर कि नवनियुक्त महापौर मीनल चौबे का बयान भी सामने आया है 
*बेटे का वीडियो सामने आने के बाद दिया बयान…**गलती तो हुई है..बेटे को नियमों से अवगत करा दिया गया है…**मैं जनता की सेवा के लिए काम करने आई हूं…मेरे से या मेरे परिवारजनो से कोई तकलीफ हुई है तो मैं क्षमा मांगती हूं…*


गौरतलब है की मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे  कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वालों पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सचिव ने बैठक में कहा था  कि सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, पार्टियां तथा अन्य कोई भी निजी कार्यक्रम सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

error: Content is protected !!