

डेस्क खबर छ्तीसगढ़ ./ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस ने दंतेवाड़ा पुलिस पर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह से ही पुलिसकर्मी दीपक बैज के घर के आसपास रेकी कर रहे थे। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके से इंस्पेक्टर नरेश सलाम और तीन पुलिसकर्मियों को रंगे हाथ पकड़ा और जमकर क्लास ली इतना ही इस दौरान PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस अफसर की मीडिया के सामने क्लास लेकर फटकार भी लगाई और रेकी के लिए भेजे पुलिसकर्मी के सामने उच्च अधिकारियों को फोन लगाकर खरी खोटी भी सुनाई।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन के निर्देश पर हुआ है। साथ ही कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि दीपक बैज से मिलने रायपुर आ रहे जिला पंचायत सदस्यों को धमतरी में पुलिस ने रोक लिया। कांग्रेस ने इसे सरकार की ओर से दबाव बनाने और डराने-धमकाने की साजिश करार दिया है।इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में भी जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने सदन में नारेबाजी करते हुए सरकार को घेरा और दीपक बैज के घर की रेकी मामले की जांच की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के बाद इस मुद्दे पर चर्चा का आश्वासन दिया, लेकिन विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
स्थगन के बाद जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष फिर से आक्रामक हो गया और गर्भगृह में उतरकर नारेबाजी करने लगा। नियमों के उल्लंघन और हंगामे के चलते पूरा विपक्ष स्वतः निलंबित हो गया। इस पूरे घटनाक्रम से सदन में दिनभर हंगामे का माहौल बना रहा।

गौरतलब है दंतेवाड़ा जिले में 3 करोड़ PMGSY घोटाला केस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अवधेश गौतम पर FIR दर्ज हुई है, तब से कांग्रेस जिला अध्यक्ष फरार है। दंतेवाड़ा पुलिस को अवधेश का लोकेशन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बंगले के पास मिला है। बंगले के पास पुलिसकर्मी को रेकी करते पकड़ा गया है। बैज के बंगले की रेकी को लेकर विधानसभा में हंगामा हो गया। पूर्व CM भूपेश बघेल और दीपक बैज ने जासूसी का आरोप लगाया है। वहीं दंतेवाड़ा BJP जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी ही। अवधेश पर PMGSY में 2 करोड़ 95 लाख का घोटाला करने का आरोप है। आरोप है किे ठेकेदार अवधेश गौतम ने ठेकेदारों को टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने से रोका और टेंडर को हासिल किया।अधिकारियों से सेटिंग कर 10 प्रतिशत अधिक दर पर इसका वर्क ऑर्डर लिया था। सड़क की टेंडर प्रक्रिया भी सवालों में रही, तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। साथ ही तहसीलदार ने कहा कि अगर तय तारीख से पहले राशि जमा नहीं की जाती है , तो पैसों की वसूली के लिए 4 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय, कुआकोंडा में लोक नीलामी के माध्यम से संपति बेचा जायेगा।
