डेस्क खबर

स्पा सेंटर मे बदमाश का तांडव, महिला कर्मचारी सहित स्टाफ की जूते से की पिटाई…!
सीसीटीवी मे कैद हुई घटना ..!



डेस्क खबर../ मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अपराधियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिसमें हत्या, बलात्कार, लूट और मारपीट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। ताज़ा मामला सिटी सेंटर स्थित मोना फैम्लिज एवं स्पा सेन्टर का है, जहां इलाके के बदमाश बलराम उर्फ बल्लू घुरैया ने स्पा सेंटर की कर्मचारी युवती के साथ जूतों से मारपीट की और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।

वही इस दौरान बेखौफ बदमाश ने स्पा सेंटर के अन्य कर्मचारियों से भी हाथापाई की लेकिन वाउजूद पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मामूली धाराओं में ही FIR दर्ज की है,। मिली जानकारी के अनुसार बल्लू के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में हत्या और बलात्कार जैसे संगीन मामले दर्ज हैं, लेकिन अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP के निर्देश पर पीड़ित युवती की शिकायत पर थाना यूनिवर्सिटी बदमाश की तलाश कर रही है

error: Content is protected !!