डेस्क खबर

कोतवाली थाना क्षेत्र मे दिनदहाड़े बुजुर्ग से 90 हजार की लूट,  बाइकर्स ने दिया घटना को अंजाम..! सीसीटीवी मे कैद हुए आरोपी, पुलिस कर रही तलाश !




डेस्क खबर  :– बैंक से जमीन खरीदने के लिए पैसा निकालना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया..दिनदहाड़े  बाइक सवारो ने बीच सड़क पर  झपटाकर झोले सहित नगद रकम लूट कर फरार हो गए, इस दौरान बुजुर्ग ने शोर मचाकर लोगो से मदद मांगने की भी कोशिस की लेकिन जब तक आसपास के लोग कुछ, समझ पाते अज्ञात बदमाश फरार हो गए, परेशान बुजुर्ग को देख एक बाइक सवार युवक ने उन्हे पीछे गाड़ी मे बैठाकर बदमाशो का पीछा भी किया लेकिन लुटेरो को नही पकड़ पाए,। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस आरोपियों की धरपकड़ मे जुट गई है।

कोरबा जिले के ट्रांसपोर्ट नगर में बुजुर्ग दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के एसएस प्लाजा के पास यह घटना हुई। गायत्री नगर छठ घाट बाकी मोगरा के रहने वाले 58 वर्षीय अपिकर केरकेटा बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे थे। मंगलवार शाम को अपिकर अपनी वैन से एसएस प्लाजा स्थित बैंक गए थे। वहां से 90 हजार रुपए निकाले। घर लौटते समय 2 बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया। फिर उनके हाथ से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि लूट के दौरान उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन किसी ने भी लुटेरों को पकड़ने की कोशिश नहीं की बुजुर्ग ने  जमीन खरीदने के लिए बैंक से यह पैसा निकाला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पुलिस को वारदात का वीडियो भी मिला है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिले सहित आसपास के अन्य  सभी थाना-चौकियों को घटना की जानकारी दे कर लुटेरा की जानकारी जुटाई जा रही है, ।

error: Content is protected !!