डेस्क खबर
पुलिस कप्तान ने बेशर्म ASI को किया सस्पेंड, …TC के कमरे मे रखे डस्टबीन मे पेशाब करने का वीडियो हुआ था वायरल…!


डेस्क खबर….मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक शराबी पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक हरकत के मामले मे पुलिस विभाग ने एक्शन लेते हुए बेशर्म पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है । टीसी के कमरे मे रखे डस्टबीन मे लोगो की मौजूदगी मे पेशाब करने पर ASI महेंद्र सिंह बंजारा को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई ग्वालियर SP धर्मवीर सिंह यादव ने की है, साथ ही जांच टीम भी गठित की गई है।
वायरल वीडियो में ASI महेंद्र सिंह बंजारा रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में पेशाब करते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि शराब के नशे में धुत्त थे। यह घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के TC ऑफिस में हुई थी, जहां ASI महेंद्र सिंह बंजारा ने डस्टबिन में पेशाब किया था। वीडियो वायरल होने पर झांसी रेल मंडल के सीनियर DCM ने इस मामले में ग्वालियर SP और IG को शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।