शराबी पुलिसकर्मी की शर्मनाक हरकत, अधिकारी के कमरे मे कर दी पेशाब..!
आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से विभाग मे मचा हड़कंप..!


डेस्क खबर./ नशे की हालत मे मदमस्त शराबी पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है । यह वीडियो ग्वालियर रेलवे स्टेशन के टीसी ऑफिस का बताया जा रहा है, जहां एक एएसआई रेलवे स्टेशन के टीसी ऑफिस में लघु शंका करते हुए नजर आया। इस दौरान उसकी इस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। इस दौरान कमरे मे मौजूद लोगो ने इसका विरोध करते हुए जमकर फटकार भी लगाई।
वीडियो में शराब के नशे में धुत्त एएसआई डस्टबिन में पेशाब करते हुए दिखाई दे रहा है। पेशाब करने के दौरान, पास ही रखे हुए पानी के कैम्पर और यूनिफॉर्म पहने एएसआई की वर्दी पर एमपी पुलिस लिखा हुआ है। माना जा रहा है कि शराबी एएसआई जिला बल में तैनात है और यह घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर स्थित टीसी ऑफिस की है। फिलहाल इस घटना के बाद से विभाग मे खलबली मची हुई है और इस कृत्य को घोर लापरवाही मानते हुए पेशाब करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की चर्चा भी विभाग मे है।